16 April 2022 11:59 AM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा की फरीदाबाद पुलिस ने एक लड़की के फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जिले की महिला थाना सेंट्रल की टीम ने पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की. मिली सूचना के अनुसार आरोपी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का रहने वाला है. पीड़िता की फेसबुक के माध्यम से करीब 3 साल पहले पहचान हुई थी. दोनों आपस में एक-दूसरे से बातचीत किया करते थे. आरोपी ने बातचीत के दौरान लड़की से उसकी निजी फोटो और वीडियो मंगवा लिए थे इस बीच एक दिन जब लड़की ने बताया कि उसका अब रिश्ता पक्का हो गया है और अब वह उससे बात न करे, तो आरोपी ने कहा, ”अगर तुमने बात करनी बंद की तो मैं तुम्हारे फोटो और वीडियो वॉट्सएप और फेसबुक पर वायरल कर दूंगा. साथ ही तुम्हारे परिवारवालों को जान से मार दूंगा. जहां तुम्हारी शादी होगी, वहां से मैं शादी तुड़वा दूंगा.” इसके बाद आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो लड़की के भाई के फोन पर भेज दिए. इस मामले के बाद पीड़ित लड़की ने महिला थाना सेंट्रल को लिखित शिकायत दी. जिस पर महिला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर की. महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर की टीम ने आरोपी को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार कर लिया. साथ ही जिस मोबाइल फोन में पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो सेव हैं, उस फोन को भी बरामद कर लिया

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
23 October 2022 06:22 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com