14 July 2022 01:45 PM
जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर शहर से लेकर गांव तक अवैध हथियारों के दम पर बदमाश आमजन व व्यापारियों को धमका रहे हैं। आए दिन होने वाली फायरिंग की घटनाओं से आमजन खौफजदा है। अवैध हथियारों से होने वाली फायरिंग की घटनाओं पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है और ना ही अवैध हथियार की सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर तक पहुंच पा रही है। ऐसे हालात में बदमाश अवैध हथियारों के जरिए वारदातों को अंजाम देकर अपने डर का साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं। बदमाश अब तमंचा दिखाकर लोगों को डराना, धमकाना, फिरौती वसूली, रंगदारी जैसे अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। अकेले बीकानेर जिले की बात करें तो पिछले ढाई साल में फायरिंग की छिटपुट 29 घटनाएं हुई हैं, जिसमें से 13 घटनाएं लोगों के जेहन में अब भी याद हैं। जिले में बढ़ती फायरिंग की घटनाएं पुलिस की ओर से आमजन को सुरक्षा मुहैया कराने के दावों की पोल खोल रही है। पुलिस का स्लोगन आमजन में विश्वास अपराधियों में भय भी उलटा दिखाई पड़ रहा है।
पकड़े गई कई विदेशी हथियार
पुलिस की और से रेंजभर में समय-समय अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। पुलिस कई हथियार तस्करों को पकड़ती है। हथियार तस्कारों से पुलिस ने कई विदेशी हथियार भी बरामद किए हैं। इससे यह भी स्पष्ट होता है। कि हथियार तस्कारों के अंतरराज्जीय गिरोह से भी संबंध हैं।
एमपी-बिहार से बीकानेर आ रहे हथियार
बीकानेर में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार व पंजाब से बड़ी संख्या में अवैध हथियार लाए जा रहे हैं। इन हथियारों को लाने और खरीदने वाले युवा वर्ग के लोग ज्यादा है। नागालैंड से फर्जी दस्तावेज के आधार पर हथियार लाइसेंस लेने वाले 84 लोग चिन्हित है। इस मामले को लेकर एसओजी व एटीएस जांच कर रही है।
डाई साल में हुई फायरिंग की घटनाओं पर एक नजर - 25 अगस्त, 2020 नयाशहर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने गोली चलाई गोली राहगीर कोलायत निवासी 15 वर्षीय पंक आचार्य को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।।
- 19 सितंबर, 2020 को नयाशहर थाना क्षेत्र स्थत रेलवे वर्कशॉप के पास दो नकाबपोश बदमाश पिस्ताल दिखाकर
तीन लाख 54 हजार रुपए लूट ले गए। -19 अक्टूबर, 2020 को गंगाशहर में भाजपा नेता मोहन सुराना के भतीजे नरेन्द्र सुराना के घर पर बदमाओं ने फायरिंग की।
- 20 अक्टूबर, 2020 को व्यवसायी जुगलकिशोर राठी की कार पर फायरिंग की। 23 अक्टूबर, 2020 को अगरबत्ती व्यापारी गिरिराज अग्रवाल की गोली मार कर हत्या - 4 जनवरी, 2021 को मुक्ताप्रसाद कालोनी स्थित राजस्थान ग्रामीण मरुधरा बैंक में बदमाशों ने मैनेजर पर गोली
-4 दिसंबर, 2020 को नोखा में व्यवसायी जेठमल दरक व उनकी पत्नी की कार पर फायरिंग
चलाई। बदमाश बैंक से 10 लाख 72 हजार रुपए लूट ले गए। - 18 फरवरी, 2021 को खाजूवाला में वार्ड पंच बबलू सिंधी पर हमला।
- 9 जुलाई, 2021 को कोटगेट थाना क्षेत्र में दो युवकों पर फायरिंग।
-20 मई, 2022 को पूगल थाना क्षेत्र के राणीसर गांव में व्यवसायी जयप्रकाश ज्याणी के घर पर फिरोती नहीं देने पर फायरिंग
- 19 मई, 2022 की रात को बदमाश सलमान भुट्टों व अल्ताफ भुट्टों के बीच फायरिंग, गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ।
एक नजर में अवैध हथियार
जिला मामले गिरफ्तार हथियार कारतूस बीकानेर 29 33 29 37
श्रीगंगानगर 67 69 75111
हनुमानगढ़ 3945 34 114
चूरू 22 2723 26 (31 मई तक के आंकड़े)

RELATED ARTICLES
25 June 2022 06:48 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com