28 June 2022 08:29 PM

जोग संजोग टाइम्स,
राजस्थान में तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों का बारिश होने का इंतजार आज खत्म हो गया। दक्षिण राजस्थान के उदयपुर और कोटा संभाग के उदयपुर, सिरोही, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ जिलों में आज दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। मौसम केन्द्र की भविष्यवाणी देखे तो अगले 48 घंटे के दौरान राजस्थान की सीमा में मानसून प्रवेश कर जाएगा।
स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक उदयपुर में आज दोपहर से मौसम में बदलाव देखने को मिला और बारिश शुरू हो गई। मौसम केन्द्र ने उदयपुर शहर में दोपहर में 14MM से ज्यादा बारिश दर्ज की। इसी तरह झालावाड़, सिरोही बेल्ट में भी दोपहर बाद बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी हवाओं से मानसून की आगे बढ़ने की स्पीड बढ़ी है और जल्द ही राजस्थान में मानसून की एंट्री होगी। वर्तमान में मानसून की उत्तर-पश्चिमी सीमा राजस्थान की सीमा राजस्थान की सीमा के नजदीक से होकर गुजर रही है। संभावना है कि अगले 48 घंटे के दौरान मानसून डूंगरपुर, बांसवाड़ा और झालावाड़ से राजस्थान में एंट्री कर सकता है।
कुंभलगढ़ की पहाड़ियों पर छाई हरियाली।
राज्य में भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में मानसून की एंट्री के साथ ही कोटा संभाग में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पूर्वी राजस्थान में बने एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम बनने और लोकल लेवल पर ह्यूमिडिटी का लेवल अच्छा होने के कारण तेज बारिश होगी। मौसम विशेषज्ञों की माने तो यहां कुछ एरिया में 100MM से ज्यादा बरसात हो सकती है।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
11 October 2021 09:29 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com