06 May 2021 02:16 PM

बीकानेर। कोरोना के बढते मामलों को देखते हुए अब ग्रामीणों ने अपने स्तर पर लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगानी शुरु कर दी। एक तरफ जहां मंत्री मंडल के सदस्य मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे तो वहीं बीकानेर जिले के खाजुवाला कस्बे में कोरोना संक्रमण की चैन तोडऩे के लिए कस्बे के व्यापारियों की पहल पर 6 दिन का संपूर्ण लॉकडाऊन लगाया है। इस दौराना किराना व सब्जी के साथ-साथ दूध की डेयरियां भी बंद रहेंगी। खाजुवाला उपखण्डाधिकारी प्रभजोत सिंह गिल ने भी व्यापारियों के इस निर्णय पर अपनी सहमति दी है। कस्बे में 12 मई तक बाजार पूर्णतया बंद रहेंगे। केवल मेडिकल स्टोर ही खुले रखे जायेंगे।हालांकि प्रदेश में आज मंत्री समूृह की रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में सख्ती किये जाने के कयास लगाये जा रहे हैं लेकिन ऐसे में खाजूवाला के व्यापारियों की ये पहल इलाके में चर्चा के साथ ही प्रशंसा भी बटोर रही है।

RELATED ARTICLES
04 June 2023 04:17 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com