16 November 2021 03:35 PM

कोटा :- मिली जानकारी अनुसार दीगोद थाना क्षेत्र में उर्दू के टीचर द्वारा 6 साल की छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी उर्दू टीचर को गिरफ्तार किया है। उर्दू टीचर अब्दुल रहीम (43) मूलरूप से रामपुरा कोटा का रहने वाला है। पिछले 4 महीने से गांव के मदरसे में रहता था। और बच्चों को उर्दू की तालीम देता था।
दीगोद एसएचओ रमेश ने बताया कि बच्ची के परिजनों ने 13 नवम्बर को शिकायत दी थी। जिसके बाद 14 नवम्बर को आरोपी अब्दुल रहीम को गिरफ्तार किया है। अब्दुल रहीम मदरसे के एक कमरे में रहता था। और बच्चों को उर्दू पढ़ाता था। परिजनों ने शिकायत दी है कि ट्यूशन पढ़ने आई 6 साल की बच्ची से अब्दुल ने दुष्कर्म किया। बच्ची ने सारी बात परिजनों को बताई जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दी।
अब्दुल रहीम के 4 बच्चे है। इनमें 1 बेटी व 3 बेटे है। अब्दुल 4 महीने पहले ही गांव में आया था। यहां मदरसे में अकेला रहता था। पुलिस ने आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया है|

RELATED ARTICLES
09 January 2023 07:32 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com