06 October 2022 04:17 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
हादसे के बाद ट्रक में सवार 3 लोग मौके से फरार,चूरू में एनएच 52 पर आपणो पेट्रोल पंप के पास गुरुवार सुबह कंटेनर और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में कंटेनर ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक में सवार 3 लोग मौके से फरार हो गए। वहीं हादसे के बाद एनएच 52 पर लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली और सदर पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर के शव को कंटेनर से निकालकर डीबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया।डीएसपी राजेन्द्र बुरड़क ने बताया कि हादसे में कंटेनर ड्राइवर हरिकन का थान, मीठड़ा खुर्द बाड़मेर निवासी ओमप्रकाश की मौत हो गई। मृतक के शव को कंटेनर से निकालकर हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने कंटेनर में मिले मृतक के दस्तावेजों के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया।डीएसपी बुरड़क ने बताया कि कंटेनर राजगढ़ की ओर से आ रहा था। वहीं ट्रक चूरू से राजगढ़ की ओर जा रहा था। आपणो पेट्रोल पंप के पास हादसा हो गया। ट्रक में कपड़े के थान भरे हुए थे। कंटेनर में शराब भरी हुई थी। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
29 March 2024 07:10 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com