23 May 2022 01:39 PM
जोग संजोग टाइम्स,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचे। मोदी यहां QUAD समिट में हिस्सा लेने आए हैं। मोदी के जापान पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार स्वागत किया और जय श्री राम के नारे लगाए। भारतीयों ने कहा- जो काशी को सजाए हैं, वो टोक्यो आए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी टोक्यो में मंगलवार शाम तक रुकेंगे। अपनी 40 घंटे की जापान यात्रा के दौरान PM अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह 23 बैठकों में हिस्सा लेंगे। यानी 40 घंटे में 1 राष्ट्रपति, 2 PM और 35 CEO से मिलेंगे।
PM मोदी ने जापान के बिजनेस लीडर्स और CEOs से भी मुलाकात की।
मोदी ने टोक्यो में सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के सलाहकार ओसामू सुजुकी से मुलाकात की। दोनों ने भारत में निवेश, नवाचार, EVs की मेनुफैक्चरिंग को मुद्दों पर चर्चा की।
पीएम मोदी फास्ट रिटेलिंग के CEO तदाशी यानाई से मिले। दोनों ने भारत में PLI योजना के तहत में कपड़ा निर्माण के लिए निवेश के अवसरों पर चर्चा की।
टोक्यो में मोदी ने NEC कॉर्पोरेशन के चेयरमैन नोबुहिरो एंडो से मुलाकात की।
जापान के बिजनेस लीडर्स के साथ बैठक
PM मोदी जापानी PM फुमियो किशिदा के बुलावे पर जापान पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इस साल मार्च में किशिदा भारत-जापान ऐनुअल समिट में हिस्सा लेने भारत आए थे। टोक्यो दौरे पर भारत-जापान के बीच स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप पर बात होगी।
टोक्यो में मोदी का स्वागत तस्वीरों में...
टोक्यो पहुंचने पर वहां रह रहे भारतीयों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। मोदी ने भी सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।
टोक्यो में PM मोदी की फोटो लेने के लिए कतार में खड़े भारतीय।
एक बच्ची ने प्रधानमंत्री को अपनी बनाई पेंटिंग दिखाई, मोदी ने उसकी आर्ट से प्रभावित होकर उसके सिर पर हाथ रख दिया।
PM मोदी के साथ बातचीत के बाद बच्चों ने कहा- उन्होंने हमें अपना आशीर्वाद और ऑटोग्राफ दिया।
PM मोदी ने एक बच्चे से पूछा कि क्या आप हिंदी बोल लेते हो, इस पर बच्चे ने जवाब दिया- नहीं बोल पाता।
टोक्यो में भारतीय प्रवासी PM मोदी को भारत मां का शेर कहते हुए स्वागत किया।
भारतीय लोगों ने PM मोदी के आने की खुशी में भारत मां की जय के नारे भी लगाए।
रूस- यूक्रेन मुद्दे पर बात करेंगे मोदी-बाइडेन
क्वॉड बैठक से इतर PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन टोक्यो में एक बाइलैटरल मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में द्विपक्षीय संबंधों के अलावा रूस-यूक्रेन मसले पर भी बात होगी।
पीएम मोदी के 23 मई के कार्यक्रम
PM मोदी के 24 मई के कार्यक्रम

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com