23 April 2022 07:05 PM
जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर, राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन के सवाल पर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि उनका इस्तीफा तो परमानेंट सोनिया गांधी के पास रखा है। जब सीएम बदलना होगा तो किसी को कानों कान खबर तक नहीं होगी। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस बयान ने राजस्थान में सियासी हलचल को बढ़ा दी है।
इस बयान के ज्यादा मायने इसलिए भी निकाले जा रहे है क्योंकि हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सचिन पायलट से मुलाकात हो चुकी है। इस बात पर भी चर्चा शुरू हो गई कि हो सकता है कि अशोक गहलोत, प्रशांत किशोर के प्लान के तहत गैर गांधी परिवार के कांग्रेस अध्यक्ष बने या चुनाव संचालन का ज़िम्मा संभालने वाले उपाध्यक्ष बन जाएं। ऐसा होने पर सचिन पायलट को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
21 September 2021 10:33 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com