17 October 2022 04:59 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
नोखा पुलिस ने रविवार को तीन किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त किया, आरोपी चम्पाराम मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करें के विरूद्ध कार्यवाही व तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आज पुलिस टीम द्वारा नोखा में गश्त के दौरान रोडवेज़ बस स्टैण्ड के पास से तीन किलो 300 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। आरोपी वार्ड नंबर 41 करणी माता मंदिर के पास जोरावरपुरा निवासी चम्पालाल से डोडा पोस्त का थैला छोड़कर भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।चम्पालाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की तलाश की जा रही है। कार्रवाई में नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़, एएसआई सौभाग्यसिंह, कॉन्स्टेबल बलवानसिंह, कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश, रामनिवास, डीआर गणेशाराम शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
07 March 2022 02:57 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com