06 January 2023 03:25 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
एअर इंडिया की एक और फ्लाइट में महिला यात्री के ऊपर पेशाब करने का मामला सामने आया है। यह घटना पहले वाली घटना के 10 दिन बाद 6 दिसंबर को हुई थी। मामला अब सामने आया है। यह फ्लाइट पेरिस से दिल्ली आ रही थी। एयरलाइन का कहना है कि आरोपी ने लिखित माफी मांग ली थी, इसलिए उस पर एक्शन नहीं लिया गया।
जानिए पूरा मामला
6 दिसंबर को एअर इंडिया की फ्लाइट 142 में एक यात्री शराब के नशे में धुत होकर यात्रा कर रहा था। वह फ्लाइट क्रू का कोई निर्देश नहीं मान रहा था। बाद में उसने एक महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दी। एयरलाइन ने इसकी शिकायत दिल्ली एयरपोर्ट अधिकारियों से की।
राजीनामा हुआ और छोड़ा
विमान सुबह 9:40 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा तो एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही CISF के जवानों ने विमान से उतरते ही आरोपी को पकड़ लिया। बाद में दोनों यात्रियों के बीच आपसी समझौता होने के बाद आरोपी को छोड़ दिया गया। आरोपी ने लिखित माफी भी मांगी।
पीड़ित महिला ने FIR दर्ज कराने से मना किया
आरोपी युवक ने जिस महिला यात्री के कंबल पर पेशाब किया था, उसने पुलिस में केस दर्ज कराने से मना कर दिया। इसलिए CISF और कस्टम ने अपनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को जाने दिया।
26 नवंबर को हुई थी ऐसी ही वारदात
एअर इंडिया की फ्लाइट में सवार एक व्यक्ति ने बिजनेस क्लास में सफर कर रही बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दी थी। घटना पिछले साल 26 नवंबर की है। इस घटना पर एयरलाइन ने कोई एक्शन नहीं लिया। बुजुर्ग महिला ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन से शिकायत की, तब जाकर एयरलाइन के अफसर एक्टिव हुए और दिल्ली पुलिस में FIR कराई।
DGCA ने एयर इंडिया को नोटिस जारी किया
फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने के दोनों मामलों पर DGCA ने एयर इंडिया को नोटिस जारी किया है। DGCA ने कहा कि इस पूरे मामले में एयरलाइन गैरपेशेवर रहा है। नोटिस में एयर इंडिया के मैनेजमेंट और कैबिन क्रू के मेंबर्स इ पूछा गया है कि इस मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए?

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com