20 March 2022 12:18 PM

जोग संजोग टाइम्स , बीकानेर
2 दिन बाद मिला 15 साल के किशोर का शव:रिश्तेदार के शादी कार्यक्रम में गया था, नहर किनारे नहाते समय पैर फिसला
कोटा |जिले के सीमल्या थाना क्षेत्र में कल्याणपुरा गांव के पास दायीं मुख्य नहर में एक किशोर का शव मिला। मृतक की शिनाख्त कोटा निवासी विशाल लश्करी (15) के रूप में हुई। विशाल अपने परिवार के साथ कैथून थाना क्षेत्र के लाड़पुर गांव में नजदीक रिश्तेदार के परिवार में शादी के कार्यक्रम में आया था। गुरुवार को रिशेतदार के साथ नहर पर नहाने गया था। पैर फिसलने से नहर में डूब गया था। आज दो दिन बाद उसका शव नहर से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया।
सीमल्या थाना अधिकारी योगेश शर्मा ने बताया कि दोपहर को ग्रामीणों से सूचना मिली की नहर में बहता हुआ शव आ रहा हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवा कर अस्पताल में लाए। उसके बाद पुलिस द्वारा शिनाख्त के प्रयास किए। इस पर शव की शिनाख्त कोटा महावीर नगर थाना क्षेत्र की हरीओम नगर कच्ची बस्ती निवासी विशाल लश्करी (15) वर्ष के रूप में की गई। एएसआई निसार अली ने बताया कि किशोर रिश्तेदार के परिवार में शादी के कार्यक्रम में आया था। गुरुवार को नहाने के दौरान पैर फिसलने से नहर में डूब गया था। रिश्तेदार पप्पू लश्करी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर मामले की जांच सीमल्या थाना अधिकारी द्वारा की जा रही है।

RELATED ARTICLES
15 November 2022 05:24 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com