18 July 2023 02:42 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रित के रूप में अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायकों के लिए टंकण गति परीक्षा 22 जुलाई को प्रातः 10:30 बजे से राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) ओम प्रकाश ने बताया कि अनुकम्पात्मक नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायक जिन्होंने 1 जुलाई 2022 से 31 मार्च 2023 की अवधि में टंकण परीक्षा के आवेदन पत्र प्रस्तुत किए हैं, उनकी हिंदी/अंग्रेजी कंप्यूटर टंकण गति (नियमित) परीक्षा ली जाएगी। अभ्यर्थी 18 से 20 जुलाई तक अपना प्रवेश पत्र जिला कलेक्टर कार्यालय की स्थापना शाखा (कमरा नं. 13) से कार्यालय समय में प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी अपने साथ स्वयं का की-बोर्ड ला सकते हैं। टाइपिंग परीक्षा कंप्यूटर पर ही आयोजित होगी।

RELATED ARTICLES
07 November 2022 05:02 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com