15 January 2022 05:15 PM
जोग संजोग टाइम्स,
जयपुर, प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित किए जा रहे एबीएल और कलस्टर प्रशिक्षणों पर राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से संशोधित आदेश जारी किए गए हैं। कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब ये प्रशिक्षण ऑफलाइन आयोजित नहीं किए जाएंगे। परिषद ने 31 जनवरी तक ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रशिक्षण ऑफलाइन कराए जा रहे थे। शिक्षक संगठनों की ओर से इसका विरोध किया गया था। राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ के प्रवक्ता नारायण सिंह ने बताया परिषद ने 31 जनवरी तक वर्चुअल आदेश जारी किए हैं। लेकिन प्रदेश में कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि स्कूलों में कराये जाने वाले प्रशिक्षण इतने जरूरी नहीं है कि कोरोना के बीच कराया जाएं। स्कूलों में होने वाले प्रशिक्षणों में 50 से 70 शिक्षक शामिल हो रहे हैं। ऐसे में शिक्षक एक जगह से दूसरे जगह आवागमन कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
19 September 2023 03:08 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com