01 May 2022 12:06 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार निहालगंज थाना क्षेत्र की बघेल कॉलोनी में शनिवार को सीवरेज का कार्य कर रहे 2 मजदूर मिट्टी के ढेर के नीचे दब गए। इससे एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मजदूर को मिट्टी के नीचे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल में भर्ती गंभीर घायल मजदूर मातादीन (30) पुत्र लज्जाराम निवासी नेकपुर ने बताया कि वह अन्य मजदूरों के साथ मजदूरी की तलाश में आरएसी लाइन के पास पहुंचा। जहां एक ठेकेदार सीवरेज खुदाई का काम कराने के लिए अपने साथ ले गया। खुदाई के दौरान उसके साथ दो और मजदूर गड्ढे में जाकर पाइप लगा रहे थे।
अचानक ड्राइवर ने जेसीबी को आगे बढ़ा दिया, जिससे मिट्टी का ढेर नीचे गड्ढे में पाइप लगा रहे तीनों मजदूर के ऊपर जा गिरा। इसी बीच एक मजदूर रामवीर (23) मिट्टी गिरने के दौरान गड्ढे से बाहर निकल गया। मातादीन और सुनील पुत्र पप्पू कुशवाहा निवासी कलुआ का पुरा मिट्टी के ढेर के नीचे दब गए। जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से जेसीबी की सहायता से मिट्टी हटाकर बाहर निकाला गया। हादसे में सुनील कुशवाहा की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निहालगंज थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि हादसे में मृतक मजदूर की पहचान कराई गई है, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी देकर मृतक के शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

RELATED ARTICLES
22 October 2025 10:52 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com