07 March 2022 01:56 PM

जोग संजोग टाइम्स , बीकानेर
रोटरी प्रांतपाल ने किया लोकार्पण..
बीकानेर।स्थाई सेवा को संकल्पित टीम मरुधरा ने इस वर्ष स्थायी जनहितार्थ सेवा प्रकल्प पूर्ण करवाने पर जोर दिया है। इसी कड़ी में क्लब द्वारा बीकानेर के हृदय स्थल जूनागढ़ फोर्ट के सामने स्थित शहीद मेजर जेम्स थॉमस उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों, आमजन एवम् पर्यटकों हेतु जनहितार्थ एक रोटरी वाटर हट का निर्माण करवाया गया।
रोटरी वाटर हट के बाहरी जनहितार्थ भाग का लोकार्पण दानदाता श्री नंद किशोर जी तंवर के साथ जोधपुर से पधारे डिस्ट्रिक्ट प्रांतपाल रोटे श्री संजय मालवीय एवम क्लब अध्यक्ष रोटे राजेश बवेजा ने किया।
विद्यालय मे अध्ययनरत बच्चों के हितार्थ बने अंदरूनी भाग का लोकार्पण दानदाता परिवार से पधारी श्रीमती सुशीला देवी तंवर, डिस्ट्रिक्ट प्रथम महिला श्रीमती मनीषा जी मालवीय एवम शाला प्रधान श्रीमती अंजू राजे ने किया।
रोटरी मरुधरा द्वारा इस सत्र की 8वीं वाटर हट है। इसके साथ साथ ही क्लब द्वारा वर्तमान सत्र में इस विद्यालय को रोटरी हैप्पी स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत विद्यालय के बच्चों के अध्यनरत हेतु आवश्यक कार्य किए जाएंगे ।
दानदाता परिवार ने रोटरी मरुधरा अध्यक्ष राजेश बावेजा जी द्वारा करवाये गए सेवा कार्य की भरपूर सराहना करी साथ ही आगे भी सेवार्थ सहयोग उपलब्ध करवाने के लिए आश्वस्त किया।
आप सभी का सहयोग एवम् सौहार्द हमे सदैव मिलता रहे यही कामना है।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
09 February 2023 07:00 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com