25 July 2023 12:09 PM

नई दिल्ली. राजस्थान में बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के लाल डायरी के आरोपों को भाजपा ने बड़ा मुद्दा बनाते हुए सोमवार को दो केंद्रीय मंत्रियों से प्रेस कांफ्रेंस कराकर गहलोत सरकार को घेरा। विधानसभा में गुढ़ा के लाल डायरी लहराने के मामले में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और स्मृति ईरानी ने कहा कि राजस्थान की जनता लाल डायरी का राज जानना चाहती है। जिस लाल डायरी का जिक्र गुढ़ा कर रहे हैं, उसके विषय में मुख्यमंत्री को पूरा खुलासा करना चाहिए। शेखावत ने लाल डायरी में गहलोत सरकार के कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार के राज दर्ज होने का दावा करते हुए कहा कि इसके तार दिल्ली में आलाकमान तक जुड़े हुए हैं।
कब बरामद हुई थी डायरी? : शेखावत ने बताया कि वर्ष 2020 में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के यहां इनकम टैक्स की छापेमारी के दौरान लाल डायरी बरामद हुई थी। पुलिस की मिलीभगत से गुढ़ा ने जाकर इनकम टैक्स के अधिकारियों से डायरी छीन ली थी। डायरी में गहलोत साहब के बहुत सारे राज छिपे थे। डायरी का रहस्य जिस दिन खुलेगा, उस दिन बड़ा हंगामा होगा।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com