02 August 2022 09:02 PM

जोग संजोग टाइम्स,
जिला एनसीडी इकाई एवं एसडीएम राजकीय जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जिला चिकित्सालय परिसर में निःशुल्क एनसीडी शिविर आयोजित किया जाएगा।जिला चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी ने बताया कि एनसीडी शिविर प्रभारी डॉ. संजय खत्री और विषय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रोगियों की जांच की जाएगी और गैर संचारी रोगों की जानकारी एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
शिविर में डॉ. जसविंदर गिल, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. राजश्री चालिया, डॉ. इशिका वशिष्ठ, डॉ.इन्दु दायमा, डॉ. हिमांशु दाधीच एवं अन्य चिकित्सक सेवाएं देंगे। शिविर में पुरूष एवं महिलाओं की कैंसर संबंधित स्क्रीनिंग की जाएगी और बचाव एवं उपचार के बारे में बताया जाएगा। शिविर में जिला एनसीडी इकाई से पुनीत रंगा, उमेश पुरोहित, गिरधर गोपाल किराडू, इन्द्रजीत ढाका, धनराज विभिन्न व्यवस्थाएं संभालेंगे।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
03 August 2023 05:17 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com