05 August 2022 01:56 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर में एक युवक की हत्या जिले के लूणकरणसर तहसील के कालू गांव में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। माना जा रहा है कि इस युवक की बेरहमी से पिटाई की गई है। उसके हाथ और पांव पर जबर्दस्त चोट के निशान है। घटना की जानकारी मिलने पर कालू, लूणकरनसर और श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची है। जानकारी के अनुसार कालू के पास सहजरासर रोड पर तीस वर्षीय ओम प्रकाश ज्याणी नामक युवक की लाश मिली है। जिसके हाथ और पांव पर काफी चोट लगी हुई है। शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने उसका शव पड़ा देखा था। जिसके बाद पुलिस को फोन किया गया। मौके पर पहुंची कालू पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। वहीं बीकानेर से एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। लूणकरनसर और श्रीडूंगरगढ़ सीओ दोनों मौके पर पहुंच गए हैं। एफएसएल टीम भी आसपास के सबूत जुटा रही है। शव से भी कुछ सुराग जुटाए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर पहुंचने शुरू हो गए हैं।
आपसी रंजिश का मामला प्रथम द्ष्टया माना जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते ओमप्रकाश ज्याणी को मारा गया है। उसके शरीर पर हुए वार से लग रहा है कि कुछ लोगों ने मिलकर उसकी हत्या की है। अब तक पुलिस किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंच सकी है। यहां तक कि पुलिस अब तक तय नहीं कर पाई कि ये हत्या है या एक्सीडेंट।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
19 August 2023 11:12 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com