01 April 2026 02:29 PM

जोग संजोग टाइम्स
बीकानेर। रानी बाजार स्थित श्री पंचमुखा हनुमान जी मंदिर में 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यह आयोजन पंचमुखा सेवा संस्थान के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया जा रहा है।
पंचमुखा सेवा संस्थान के अध्यक्ष राहुल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम के तहत दोपहर 12:00 बजे सुंदरकांड पाठ, दोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक श्रीमद्भागवत गीता पाठ, शाम 7:00 बजे विशेष पूजा एवं महा आरती, रात्रि 8:00 बजे महाप्रसाद तथा रात्रि 10:00 बजे से हनुमान जी का जागरण आयोजित किया जाएगा।
समिति के अजय सांखला ने बताया कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। उन्होंने सभी भक्तों से परिवार सहित उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया।

RELATED ARTICLES
04 March 2022 03:32 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com