03 September 2022 06:29 PM

जोग संजोग टाइम्स,
दुकान पर खड़े युवक पर 6-7 लड़कों ने हमला कर दिया। हमलावरों के हाथों में लोहे की रॉड थी। दोनों पक्षों के बीच छात्र संघ चुनाव के दौरान से विवाद चल रहा था। मामला शुक्रवार रात श्रीगंगानगर के श्रीबिजयनगर इलाके का है
मारपीट में घायल युवक गांव 29 जीबी शिवपुरी के दलजीत पुत्र जगसीर सिंह ने बताया कि उसका गांव 32 जीबी के निक्का सिंह और उसके साथियों से छात्र संघ चुनाव के दौरान विवाद हो गया था। दलजीत ने बताया कि चुनाव में निक्का सिंह और उसके साथी जिस संगठन का समर्थन कर रहे थे। वह उसके विरोधी गुट में था। युवक ने बताया कि शुक्रवार रात वह दुकान पर खड़ा था। इस दौरान हाथों में रॉड लेकर निक्का सिंह और उसके साथी आए। उन्होंने हमला कर सिर पर मारा।
दोनों पक्षों में पहले से विवाद
मामले की जांच कर रहे एएसआई लालचंद ने बताया कि दोनों पक्षों में शुरू से ही विवाद रहा है। उसी विवाद का परिणाम झगड़े के रूप में सामने आया है। मामले में जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
26 October 2021 12:24 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com