04 March 2022 02:44 PM

जोग संजोग टाइम्स ,बीकानेर
राजस्थान में होली तक हल्की सर्दी का अहसास होता रहेगा। दो दिन पहले बीकानेर, जयपुर संभाग के जिलों में चली धूलभरी आंधी, ओले-बारिश के बाद अब 7 मार्च से प्रदेश में एक बार फिर नया वेदर सिस्टम बन रहा है। इसकी वजह से बीकानेर-कोटा संभाग के जिलों में 7-8 मार्च को मौसम में बदलाव दिखेगा। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दोनों संभागों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। जयपुर मौसम केन्द्र से मिली रिपोर्ट के मुताबिक 7 मार्च से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय होगा। इसके असर से बीकानेर संभाग के गंगानगर, हनुमानगढ़ और कोटा के संभाग के बारां, झालावाड़ और भीलवाड़ा एरिया में 7 व 8 मार्च को बादल छाने और गरज- चमक के साथ बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी भी चल सकती है।

RELATED ARTICLES
03 June 2026 04:19 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com