26 May 2024 09:01 AM

जिले के नाल थाना इलाके स्थित शोभासर चौराहे के पास खाली भूखंड पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने असहाय सेवा संस्थान व खादिम खिदमतगार सोसायटी के सेवादारों को बुलाया। सेवादारों सोएब भाई,राजकुमार खडग़ावत,मो जुनैद,ताहिर हुसैन,रमजान मौके पर पहुंचे और थाने के एसआई सुभाष व जवानों की निगरानी में शव को कब्जे में लेकर पीबीएम स्थित मोर्चरी रवाना किया। जानकारी के अनुसार शोभासर बाइपास के पास एक थंबे के सहारे इस शव को बांधकर खड़ा किया गया था। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि युवक की हत्या हुई है या यह कोई हादसा है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। जिसने आसपास क्षेत्र में पड़ताल की है। गौर करने वाली बात तो यह है कि जिले में लगातार अज्ञात शवों का मिलना जारी है। इनमें से कई शवों की तो अब तक पहचान भी नहीं हो पाई है।

RELATED ARTICLES
25 February 2022 05:42 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com