04 October 2021 08:30 AM

भारत सरकार के द्वारा देश के 150 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा। इन 150 स्टेशनों में से रेलवे मंत्रालय ने राजस्थान के आठ रेलवे स्टेशनों को जोड़ा है। आठ में से एक बीकानेर रेलवे स्टेशन के विकास करने की घोषणा कल रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने जोधपुर में की। बीकानेर रेलवे स्टेशन के लिए किस तरह के काम होंगे। पुनर्विकास के लिए क्या कार्य योजना बनाई जाएगी,इसके लिए इंडियन रेलवे स्टेशन डवलपमेंट कमेटी की टीम जल्द ही बीकानेर का दौरा करेगी। बीकानेर रेलवे स्टेशन की कैटेगरी के अनुसार क्या नई सुविधाएं निकट भविष्य में बीकानेर रेलवे स्टेशन को मिलनी चाहिए उसका ब्लूप्रिंट बनाया जाएगा। कमेटी की सिफारिशों को रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। रेलवे बोर्ड की अप्रूवल के बाद बीकानेर रेलवे स्टेशन के वर्तमान स्वरूप को नव पंख लगेंगे।

RELATED ARTICLES
07 June 2021 09:49 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com