04 March 2023 02:10 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
राजस्थान में पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी पहुंचे। बीजेपी मुख्यालय के बाहर जनसभा हुई। जिसे बीजेपी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के साथ विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ संबोधित कर रहे हैं।
इसके बाद प्रदेशभर से पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ता सिविल लाइंस फाटक होते हुए मुख्यमंत्री आवास की और घेराव के लिए आएंगे। वहीं, बीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस के जवान सिविल लाइंस एरिया में तैनात किए गए हैं।
बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा के विधानसभा घेराव से कांग्रेस सरकार डर गई है। संगठन ने विधानसभा का कैलेंडर देखकर ही विधानसभा घेराव का निर्णय लिया था। लेकिन सरकार ने इससे एक दिन पहले ही विधानसभा स्थगित कर दी। लेकिन पेपर लीक, बेरोजगारी, बिगड़ी कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर हम पहले भी आवाज उठाते आए है। आज भी बड़ा प्रदर्शन कर रहे है, और आगे भी युवाओं कि आवाज उठाते रहेंगे।
कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार ने घेराव से डरकर विधानसभा का सत्र स्थगित किया है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा सरकार की तरह मैदान छोड़कर नहीं भागेगा। अब युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। शर्मा ने कहा कि सरकार हर तरह के हथकण्डे अपना लें। लेकिन युवा मोर्चा इससे डिगेगा नहीं। आज के हमारे प्रदर्शन को सालों तक याद किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com