15 March 2022 01:38 PM

जोग संजोग टाइम्स , बीकानेर
संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने बीकानेर बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए शिव वैली रानीबाजार का निरीक्षण किया। साथ में उपस्थित बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने सुझाव देते हुए बताया कि रानीबाजार से गोगागेट की और जाने वाली सड़क पर स्थित पशु चिकित्सालय के पास वाली गली जो कि सीधी शिव वेली में जाकर मिलती है और यह सड़क भी 60 फुट की है साथ ही यह सड़क नगर विकास न्यास के मास्टर प्लान में भी शामिल है ।
इस सड़क का निर्माण कर इस पर डामरीकरण करवा देने से रानीबाजार से गंगाशहर और गंगाशहर से रानीबाजार आने जाने वाले छोटे वाहनों के लिए यह एक सुगम मार्ग बन जाएगा और गोगागेट से गंगाशहर जाने वाली सड़क पर भारी यातायात में भी दबाव कम हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं से भी निजात मिल सकेगीी। साथ ही
रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की रोड नं. 4 से शिव वैली से होते हुए गंगाशहर-भीनाशहर को जोड़ने वाले रास्ते पर पूर्व में सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया था लेकिन किन्ही कारणों से पिछले काफी समय से सड़क निर्माण कार्य रूका हुआ पड़ा है | निर्माण कार्य बीच में छोड़ देने के कारण उपरोक्त मार्ग पर काफी खड्डे हो गए हैं जिससे इस मार्ग पर आवागमन बमुश्किल हो पा रहा है और कई बार तो रात के समय खड्डों के कारण दुर्घटनाएं भी घटित हो रही है | जबकि यह सड़क शहर के मास्टर प्लान में भी शामिल है और औद्योगिक क्षेत्र एवं आस पास की काॅलोनियों को गंगाशहर-भीनाशहर मार्ग से जोड़ने में काफी उपयोगी है |
निरीक्षण के दौरान पारस डागा, पवन पचीसिया एवं अभिमन्यु जाजड़ा भी उपस्थित हुए । अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बीकानेर के ट्रैफिक को सुधारने के लिए संभागीय आयुक्त नीरज के पवन के सकारात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए बीकानेर जिला उद्योग संघ में स्वागत भी किया गया ।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
13 June 2021 02:32 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com