27 January 2022 06:11 PM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेशवासियों से कहा है कि ओमिक्रॉन को हल्के में नहीं लें। उन्होंने लापरवाही बरतने वालों को चेताया है और चिंता भी व्यक्त की है। साथ ही कहा है कि जो भी पात्र हैं, वे बिना डरे प्रिकोशन डोज लगवाएं।
दिख सकते हैं ये लक्षण गहलोत ने कहा कि संक्रमित हुए लोगों का अनुभव है कि इससे उल्टी आना, पेट दर्द, पीठ दर्द, सिर दर्द, तनाव, कमजोरी एवं थकान जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पॉजिटिव से निगेटिव होने के बाद भी हो रही परेशानियां पॉजिटिव से निगेटिव होने के बाद भी पोस्ट कोविड ये परेशानियां हो रही हैं। ओमिक्रॉन को हल्के में न लें एवं इससे बचने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें, मास्क लगाएं एवं वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लगवाएं। भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार प्रिकोशन डोज लगवाने में भी न हिचकिचाएं।

RELATED ARTICLES
12 June 2021 08:28 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com