24 September 2022 08:34 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर प्रेस क्लब की ओर से आयोजित इस स्मरण सभा में वरिष्ठ पत्रकार संतोष जैन ने कहा कि श्याम शर्मा जैसे पत्रकार विरले ही होते हैं। उन्होंने सदैव पत्रकारों के डेकोरम को बनाये रखने का काम किया। बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा ने कहा कि आज पत्रकारिता को जिन्दा रखने के लिये आवश्यक है कि पत्रकार स्व. श्याम शर्मा जी के बताये रास्ते पर कदम बढ़ाएं। सहायक निदेशक जनसंपर्क हरिशंकर आचार्य ने कहा कि स्व. शर्मा ने पत्रकारिता के क्षेत्र में जो आयाम स्थापित किए वे आज भी नए पत्रकारों के लिये एक नजीर हैं। सभा में पत्रकार डॉ. नासिर जैदी, बहुभाषी साहित्यकार-पत्रकार मोहन थानवी, वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर दिनेश गुप्ता, जितेन्द्रा व्यास, नीरज जोशी, रमेश बिस्सा अजय त्यागी, राजेश शर्मा, गणेश शर्मा आदि ने भी स्व. श्याम शर्मा से जुड़े अपने संस्मरण साझा किए।

RELATED ARTICLES
29 June 2023 10:09 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com