17 September 2024 11:26 AM

बीकानेर। कोड़मदेसर गए परिवार के घर में सेंधमारी कर माल पार कर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के गोगागेट एरिया में 15-16 सितम्बर की रात की है। इस सम्बंध में बांदरो के बास में रहने वाले विनोद चांगरा पुत्र सुरेश चांगरा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि 15 सितम्बर की शाम को वह अपने परिवार के साथ कोड़मदेसर गया था। 16 सितम्बर की सुबह जब घर पर पहुंचा तो देखा की घर के ताले टूटै हुए है। जिस पर प्रार्थी ने घर में जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ पड़ा था। प्रार्थी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर में सेंधमारी कर एक जोड़ी पायल,एक लॉकेट सोने का,कंदुडा चांदी का,सोने का हार सेट,कानों के,एक रखड़ी सोने की,तीन बिंटी चांदी,500-600 रूपए नकदी गायब मिले। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
15 September 2022 08:46 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com