जोग संजोग टाइम्स,
एक बार फिर राज्य सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादलों की लंबी सूची जारी की है। इस सूची में बीकानेर के अलावा संभागीय आयुक्त का भी स्थानांतरण किया गया है। पहले इस पद पर अजीत सिंह राजावत थे और अब उनकी जगह ओम प्रकाश बिश्नोई ने ले ली है। राजावत को सीएडी (नागरिक उड्डयन विभाग) में अतिरिक्त आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब संभागीय मुख्यालय पर संभागीय आयुक्त और अपर संभागीय आयुक्त दोनों बदल दिए गए हैं। इससे पहले, नीरज के. पवन संभागीय आयुक्त के रूप में कार्यरत थे, और ए. गौरी अतिरिक्त संभागीय आयुक्त थे।
ट्रांसफर लिस्ट में बीकानेर के ये अधिकारी बदल गए
- इसके बाद अजीत सिंह राजावत को यहां लगाया गया लेकिन कुछ ही दिन में उनका फिर से ट्रांसफर हो गया है। बिश्नोई इससे पहले जोधपुर के एचसीएम रीपा में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) के रूप में काम कर रहे थे।
- उपनिवेशन विभाग बीकानेर में अतिरिक्त आयुक्त (सतर्कता) के पद पर काम कर रहे राम स्वरूप चौहान का तबादला इसी पद पर जैसलमेर कर दिया गया।
- पिछले कई दिनों से पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहे अशोक सांगवा को बीकानेर में ही भू प्रबंध अधिकारी लगाया गया है। सांगवा इससे पहले तकनीकी विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार थे, जहां से हटाकर एपीओ रखा गया।
- अनूपगढ़ में अतिरिक्त जिला कलक्टर अनूपगढ़ का ट्रांसफर बीकानेर में महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक के रूप में किया गया है।
- बीकानेर में जिला रसद अधिकारी अवि गर्ग को भी यहां से हटाकर स्थानीय निकास विभाग में उप निदेशक (क्षेत्रीय) पद पर लगाया गया है।
- बज्जू के उपखंड अधिकारी रमेश देव को उपखंड अधिकारी (नोखा) लगाया गया है। चूरू के राजगढ़ से उपखंड अधिकारी रणजीत कुमार को बज्जू उपखंड अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
- बीकानेर में सहायक कलक्टर सुमन शर्मा को लाडनू (डीडवाना-कुचामन) में उपखंड अधिकारी बनाया गया है।
- नोखा के उपखंड अधिकारी कल्पित शिवरान को उदयपुरवाटी (नीम का थाना) में इसी पद पर लगाया गया है।
- भीण्डर उदयपुर में उपखंड अधिकारी राजेंद्र कुमार II को श्रीकोलायत में उपखंड अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।