24 April 2022 11:47 AM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार बाड़मेर-जैसलमेर में तीन दिन पहले आए तूफान से तापमान गिर गया था, लेकिन अब तापमान में 2 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया है। दिन का तापमान 42.7 डिग्री व रात का तापमान 28.6 दर्ज किया गया है। सुबह से तेज धूप व लू के थेपेडों से लोगों के हाल बेहाल नजर आए। लोगों ने अपनी दिनचर्या बदलते हुए दोपहर में घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलते है। मौसम विभाग आगामी दिनों में हीट वेव चलने की संभावना जता रहा है।
दरअसल, बाड़मेर-जैसलमेर में 20 अप्रैल की रात को तूफान आने के बाद दो दिन तक तापमान में 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। शनिवार को सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही हो रही है। बावजूद इसके तापमान फिर से 42 से पार चला गया है। साथ ही गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दिन में तेज धूप व लू के थेपेड़ों से लोग परेशान नजर आए। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। लोग गर्मी से बेचने के लिए मुंह को कपड़े से ढककर निकल रहे है। वहीं, रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में तेज हवा के धूल भी उड़ रही है।
बादलों की आवाजाही
बाड़मेर में बीते दो दिनों से आसमान में इक्का दुक्का नजर आ रहे है। रविवार को भी सुबह से बिखरे बादलों की आवाजाही आसमान में हो रही है। तेज धूप व गर्मी से लोगों के पसीने छूट रहे है। लोगों ने अपनी दिनचर्या बदल दी है लोग सुबह ही अपने बाजार के काम निपटा लेते है। दोपहर में घरों से बाहर जरूरी काम होने पर ही निकलते है। लोग गर्मी से बेचने के लिए नींबू पानी, गन्ने का जूस पीते नजर आ रहे है।
हीट वेव चलने की संभावना
मौसम विभाग के कल से हीट वेव का चलने की संभावना जता रहा है। वहीं, तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वहीं, कुछ दिन तक आसमान में बादलों की आवाजाही के चलने की संभावना जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com