28 May 2023 08:41 AM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
देश के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। पीएम नरेंद्र मोदी आज नए संसद भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही ऐतिहासिक राजदंड सेंगोल को भी स्थापित करेंगे। सेंगोल लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास रखा जाएगा। इस पल को यादगार बनाने के लिए पीएम मोदी इस मौके पर 75 रुपए का सिक्का जारी करेंगे। उधर, नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में तकरार जारी है। कांग्रेस समेत 21 राजनीतिक दलों ने संसद के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया है। वहीं, सत्तारूढ़ भाजपा को 25 दलों का समर्थन हासिल है। इसमें 7 गैर एनडीए दल हैं। समारोह को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा दल मुस्तैदी के साथ चप्पे-चप्पे पर नजर रखें हुए हैं।
नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच रार मची हुई है। कांग्रेस समेत 21 राजनीतिक दलों ने नए संसद के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया है। विपक्ष का कहना है कि देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति को समारोह में न बुलाकर भाजपा ने लोकतंत्र का अपमान किया है। जब संसद के नए परिसर का भूमि पूजन किया गया, तब भी तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को नहीं बुलाया गया। भाजपा ने कोविंद को राष्ट्रपति बनाकर यह बताने का प्रयास किया था कि वह दलित समाज के हितों का कितना ख्याल रखती है। पर जब द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनीं, तो भाजपा ने पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होने का खूब प्रचार किया था। उस वक्त इन दोनों बातों को भाजपा का चुनावी दांव बताया गया।
सरकार के साथ हुए दल
1- भाजपा, 2- शिवसेना (शिंदे गुट), 3- नेशनल पीपल्स पार्टी, 4- नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी, 5- सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा, 6- राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, 7- अपना दल – सोनीलाल, 8- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया, 9- तमिल मनीला कांग्रेस, 10- अन्नाद्रमुक, 11- आजसू (झारखंड), 12- मिजो नेशनल फ्रंट, 13- वाईएसआरसीपी, 14- टीडीपी, 15- बीजद, बीएसपी, 16- जेडीएस, 17- शिरोमणि अकाली दल, 18- नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ), 19- मिजो नेशनल फ्रंट, 20- आईटीएफटी (त्रिपुरा), 21- बोडो पीपुल्स पार्टी, 22- पट्टाली मक्कल कच्ची, 23- राष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, 24- अपना दल, 25- असम गण परिषद।

RELATED ARTICLES
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com