14 August 2021 08:25 AM

नईदिल्ली (जोग संजोग टाइम्स) कोविड-19 के खिलाफ भारत बायोटेक द्वारा विकसित पहले नैजल (नाक से स्प्रे के जरिेये दिया जाने वाला) टीका को दूसरे, तीसरे चरण के प्रायोगिक परीक्षण के लिए मंजूरी दी गई है। बायोटेक्नोलॉजी विभाग ने इसकी जानकारी दी है। बयान में कहा गया है कि पहले चरण का ट्रायल 18 से 60 वर्ष की उम्र के लोगों पर किया गया है। इन्ट्रानेजल टीका बीबीवी154 है जिसकी टेक्नोलॉजी भारत बायोटेक ने सेंट लुईस स्थित वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से प्राप्त की थी। यह इस तरह का पहला कोविड-19 टीका है जिसका भारत में मनुष्य पर क्लिनिकल परीक्षण होगा। डीबीटी ने कहा, ''कंपनी ने जानकारी दी है कि पहले चरण के क्लिनिकल परीक्षण में स्वस्थ प्रतिभागियों को लगाई गयी टीके की खुराकों को शरीर द्वारा अच्छी तरह स्वीकार किया गया है।

RELATED ARTICLES
05 September 2021 08:47 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com