19 November 2022 02:23 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर के देशनोक थाना क्षेत्र में आने वाले गांव केशरदेसर जाटान में एक युवक की हत्या कर दी गई। मामला शुक्रवार देर रात का है, जब ताश खेलते हुए दो पक्ष आमने-सामने हो गए और एक बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट आ गई। इलाज के दौरान उसकी मौत के बाद मामला हत्या में तब्दील हो गया। शनिवार सुबह तक मृतक के परिजन एफआईआर दर्ज करवाने के लिए देशनोक थाने पर जमा हो गए। उधर, मृतक का पोस्टमार्टम अब हो रहा है।बताया जा रहा है कि केसरदेसर जाटान निवासी रतिराम ज्याणी (62) अपने दोस्तों व अन्य लोगों के साथ ताश खेल रहे थे। इस दौरान दो गुटों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक दूसरे पर हमला करने लगे। इस दौरान रतिराम के सिर में गंभीर चोट लगी। उसे तुंरत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। रतिराम का बेटा और अन्य परिजन अब देशनोक पुलिस थाने पहुंच गए हैं। जहां हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया जा रहा है। देशनोक एसएचओ रूपाराम खुद घटना स्थल पर पहुंचे हैं।मृतक रतिराम का शव देशनोक के सरकारी अस्पताल में रखवाया गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम होगा। शनिवार दोपहर एक बजे तक एफआईआर दर्ज कराई जा रही थी, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा।

RELATED ARTICLES
07 November 2022 05:02 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com