20 January 2023 04:27 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
बीकानेर के महाजन थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने साथ में बैठकर शराब पी और बाद में झगड़ा करते हुए एक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों को इस मामले में हिरासत में लिया है। अब तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि झगड़ा किस बात को लेकर हुआ था। तीनों ही युवक रामलीला में हिस्सा लेकर लौटे थे।
महाजन के गांव रामबाग में रहने वाले राकेश झोरड़ की हत्या हुई है। पचास वर्षीय राकेश मूल रूप से हरियाणा के ऐलनाबाद का रहने वाला है और पिछले कुछ महीनों से महाजन में रहता है। महाजन निवासी बिशनाराम नायक भी उसका दोस्त बन गया। वो भी बाद में रामलीला में काम करने लगा। गुरुवार की रात बडेरण गांव में रामलीला का मंचन करके दोनों रामबाग गांव पहुंचे। जहां ओमप्रकाश सहाराण भी उनके साथ हो गया। तीनों ने एक साथ शराब पी। इसके बाद तीनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान एक दूसरे पर वार किया गया। जिसमें राकेश झोरड़ गंभीर घायल हो गया। झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल राकेश को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद ओमप्रकाश सहारण और बिशनाराम नायक दोनों को हिरासत में ले लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार स्वयं मौके पर पहुंच गए हैं। उसके परिजनों को पुलिस ने सूचना कर दी है, जो अरजनसर पहुंच रहे हैं। फिलहाल उसका शव मोर्चरी में रखा गया है, परिजनों के यहां पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।
रामलीला करने आया था राकेश
राकेश झोरड़ मूल रूप से रामलीला कलाकार है। वो यहां दो महीने पहले रामलीला करने आया और बाद में यहीं पर रामलीला करने लगा। कुछ लोगों को अपने साथ जोड़कर आसपास के गांवों में मंचन करता था। इसी से उसका गुजारा भी चल रहा था। महाजन सहित आसपास के गांवों में उसका संपर्क भी गया था।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com