11 August 2021 09:31 AM

नीमकाथाना, जोग संजोग टाइम्स:- शराब के नशे में नीमकाथाना का एक पटवारी आपे से बाहर हो गया। 17 वर्षीय नाबालिग को देखकर उसके मकान में घुस गया। उसको पकड़ने के लिए प्रयास करने लगा। नाबालिग ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग आ गए। आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद भी आरोपी खुद को पटवारी बताकर धमकाने लगा। घर पहुंचे परिजनों ने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने महज एक घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पाटन थानाधिकारी बृजेश तंवर ने बताया कि नीमकाथाना के बासड़ी गांव का रहने वाला संजीव मीणा को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया है। संजीव बेगा की नांगल पटवार हल्का का पटवारी भी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि 17 वर्षीय नाबालिग को घर में अकेली देखकर पटवारी घुस गया।
वह नशे में धुत हो रहा था। उसने नाबालिग को पकड़ लिया, घबराई नाबालिग ने उसे धक्का देकर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग घर में आ गए। उन्होंने आरोपी संजीव मीणा को देखकर उसको पकड़ लिया। उसकी पिटाई करके पुलिस को मौके पर बुला लिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया तो वह पुलिस को भी धमकाने लगा। पुलिस ने आरोपी को पहले शांति भंग में पकड़ा फिर मुकदमा दर्ज होने के बाद मुकदमें में गिरफ्तारी की।

RELATED ARTICLES
 
        				30 October 2025 02:43 PM
 
        				17 April 2022 06:35 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com