06 February 2023 02:15 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,
नोखा के रैगर मोहल्ले में स्थित गंगा माता मंदिर के प्रांगण में संत शिरोमणि रविदास महाराज की 646वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर संत रविदास के द्वारा मानव मात्र के प्रति दिए गए उनके योगदान व उनके सिद्धान्तों को आत्मसात करने का सभी ने प्रण लिया।इस जयंती के उपलक्ष्य में संत रविदास महाराज की रचनाओं व उनके द्वारा किये गए कार्यों द्वारा मानवता का संदेश देने हेतु रेगर महासभा की ओर से शोभायात्रा भी निकाली गई। जो गंगा माता मंदिर से रवाना होकर, तहसील चौराहा, अंबेडकर सर्किल, नवली गेट, जैन चौक, घंटाघर व मैन बाजार होते हुए वापस गंगा माता मंदिर पहुंची।

इस दौरान जगह जगह सर्व समाज की और से पुष्प बरसाकर स्वागत किया गया। सभी ने संत रविदास महाराज को पुष्प व माला अर्पित कर नमन किया। शोभायात्रा में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों युवाओं सभी ने उत्साह से भाग लिया और संत रविदास महाराज के प्रति आस्था व्यक्त की। रैगर महासभा के पदाधिकारियों ने सभी का आभार प्रकट किया।

RELATED ARTICLES
10 April 2023 04:02 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com