24 August 2022 03:32 PM

जोग संजोग टाइम्स,
दामाद ने अपने ससुर पर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। दामाद का आरोप है कि ससुर उसके घर आकर शराब पीते थे। शिकायत पर पुलिस ने ससुर को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। इससे नाराज ससुर साथियों के साथ घर आया और मारपीट की। मामला श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र का है।
पुलिस को दी रिपोर्ट में गांव डूंगरसिंहपुरा के राजवीर पुत्र लक्ष्मीनारायण ने बताया कि उसका ससुर भूप सिंह और उसके साथी घर आकर शराब पीते हैं। परेशान होकर उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने ससुर को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। नाराज ससुर भूपसिंह और उसके साथी सुधीर और कुछ अन्य लोगों ने सोमवार रात उसके घर में घुसकर मारपीट की। उन्होंने जमीन अपने नाम करवा लेने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
04 November 2023 07:28 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com