01 March 2022 11:55 AM

जोग संजोग टाइम्स , बीकानेर।
रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने पर आशंका जताई जा रही थी कि अब पेट्रोल-गैस महंगी होंगे। इस युद्ध का असर अब दिखने लगा है। तेल-गैस कंपनियों (IOCL, HPCL, BPCL) ने आज एलपीजी (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इस निर्णय के बाद आज से राज्य में कॉमर्शियल उपयोग के गैस सिलेंडर (19 किलो) की कीमत में 105 रुपए बढ़ गई। इस निर्णय के बाद आज से 19 किलोग्राम का गैस सिलेंडर 1921.50 रुपए के बजाए 2026.50 रुपए में मिलेगा। हालांकि इस बढ़ोतरी का असर फिलहाल घरेलु रसोई पर नहीं पड़ा है।
एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन ऑफ राजस्थान के महासचिव कार्तिकेय गौड़ ने बताया कि तेल कंपनियों ने केवल कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में ही बदलाव किया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। घरेलू उपभोक्ता को अब भी 14.2 किग्रा का गैस सिलेंडर बिना सब्सिडी 903.50 रुपए में मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस साल के शुरुआत में एक जनवरी को कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 102.50 रुपए का इजाफा किया था, जिसके बाद कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पहली बार 2 हजार रुपए के पार चला गया था। पिछले महीने 1 फरवरी को कॉमर्शियल गैस की कीमतों में 92 रुपए की कमी की थी, लेकिन इसका फायदा ज्यादा समय तक नहीं मिला। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में हर रोज जयपुर में औसतन करीब 30 से 35 हजार सिलेण्डर की खपत होती है। ऐसे में रेस्टोरेंट संचालकों, खुले जगह थड़ी-ठेले लगाकर नाश्ता बेचने, चाय बेचने वालों को ये निर्णय प्रभावित करेगा।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
24 February 2022 06:32 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com