09 February 2022 01:25 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर नगर निगम में सियासी गर्माहट लगातार जारी है। बजट मीटिंग से पहले बीकानेर नगर निगम में कॉन्ग्रेस वार्ड पार्षद महापौर द्वारा विकास कार्यों को लेकर भेदभाव का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। नगर निगम में महापौर के खिलाफ नारेबाजी कर कांग्रेस वार्ड पार्षद अपना विरोध जता रहे हैं।
कांग्रेस के वार्ड पार्षदों का आरोप है कि महापौर सुशीला कंवर विकास कार्यों को लेकर लगातार भेदभाव कर रही है। पार्षदों का आरोप है कि हर वार्ड में 80 लाख रुपए के काम होने प्रस्तावित है लेकिन अभी तक महापौर वार्ड में विकास कार्य नहीं करवा रही वहीं दूसरी और अपने वार्ड और अपने चहेतों के वार्ड में भी विकास कार्य करवा रही है। कांग्रेस के वार्ड पार्षदों ने निगम में महापौर के कक्ष के आगे धरना दे महापौर के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। निगम में चल रहे इस विरोध प्रदर्शन में वार्ड पार्षद अंजना खत्री, शिव शंकर बिस्सा, मनोज जनागल, प्रफुल्ल हटीला, आनंद सिंह सोढा, रमजान अली कच्छावा, जावेद परिहार और सुरेंद्र सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस वार्ड पार्षद धरने में शामिल रहे। इस पूरे प्रकरण में दिलचस्प बात यह रही की जब कांग्रेस के वार्ड पार्षद महापौर कक्ष का घेराव कर महापौर के कमरे के आगे धरने पर बैठे उस वक्त महापौर निगम में मौजूद नहीं थी और महापौर कक्ष पर ताला लगा हुआ था।

RELATED ARTICLES
02 August 2026 10:12 AM
20 February 2024 03:57 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com