24 September 2022 01:18 PM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर, गौवंश को लम्पी महामारी से बचाने की कामना को लेकर शुक्रवार को गौ पुष्टि महायज्ञ का आयोजन हुआ।नोखा रोड िस्थत श्री करणी माता मंदिर में यज्ञाचार्य पंडित गोपाल पाणेचा के आचार्यत्व में हुए महायज्ञ में मंत्रोच्चारण के बीच 21 हजार आहूतियां दी गई। वेदपाठी ब्राह्मणों के सामूहिक मंत्रोच्चारण के मण्डपस्थ देवताओं गणेश, मातृका, नवग्रह, षोडश मातृका, ब्रह्मा, वरुण कलश का पूजन कर महायज्ञ में आहूतियां दी गई। युवा गौ सेवा समिति बीकानेर एवं खाटू श्याम गौ सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक महायज्ञ में आहूतियां दी गई। महायज्ञ में बड़ी संख्या में गौ सेवकों, गौ भक्तों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहूतियां दी। महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद 108 दीपक से महा गौ आरती की गई। समिति अध्यक्ष धनपत मारु के अनुसार इस अवसर पर शिवबाड़ी महंत स्वामी विमर्शानन्द गिरि, जेठमल नाहटा, सुमन छाजेड़, गोविन्द सारस्वत, मघाराम नाई अतिथि रुप में उपिस्थत रहे। वहीं समिति की ओर से पूनम सिंह, भजन लाल, नवरतन उपाध्याय, मनीष ओझा, भुवनेश, कमल कुमार, भवानी शंकर, महावीर आदि ने विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने में सहयोग किया।
रामचरित मानस पाठ आज
गौवंश को लम्पी रोग से बचाने की कामना को लेकर शनिवार को बीके स्कूल के पास िस्थत श्री संकट मोचक हनुमान मंदिर में अखण्ड रामचरित मानस पाठ का आयोजन होगा। पाठ की पूर्णाहुति रविवार को सुबह 11 बजे होगी। अखण्ड रामचरित मानस पाठ की शुरुआत पर राम दरबार का पूजन कर आरती की जाएगी। रामचरित मानस पाठ में शहर के मानस पाठी व मंडलियां शामिल होंगी।पाठ आयोजन की तैयारियां शुक्रवार को चलती रही

RELATED ARTICLES
26 May 2021 09:04 AM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com