09 June 2022 06:38 PM

जोग संजोग टाइम्स,
कई वर्ष पुराने एक मामले में RTI एक्टिविस्ट गोवर्द्धन सिंह को नयाशहर पुलिस ने गुरुवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे छह दिन पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अब गोवर्द्धन सिंह छह दिन यहां नयाशहर थाने में ही रहेगा।
बुधवार को ही उसे जयपुर से प्रॉडक्शन वारंट पर बीकानेर लाया गया था। जहां गुरुवार सुबह भारी पुलिस बल के बीच न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान चारों तरफ पुलिस का घेरा रहा। शांतिप्रसाद के घर में घुसने के मामले में नयाशहर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। थाना प्रभारी गोविन्द सिंह चारण का कहना है कि इस मामले में छह दिन तक पूछताछ की जाएगी। इसके बाद पुन: अदालत में पेश किया जाएगा।
इससे पहले भी गोवर्द्धन सिंह को बीकानेर लाया गया था, तब उसके घर और ससुराल में पुलिस ने पड़ताल की। कुछ सामान भी घर से जब्त किया गया। तब गोवर्द्धन सिंह को काफी दूर तक पैदल ले जाया गया। इस बार ऐसा नहीं था, बल्कि एक पुलिस वाहन में उसे लाया गया। अदालत के अंदर व बाहर आते-जाते समय उसके चारों तरफ पुलिस कर्मी तैनात रहे।
पिछले कुछ दिनों में ही बीकानेर पुलिस ने उसके खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज किए हैं, वहीं कुछ थानों में पहले से दर्ज मामलों की छानबीन फिर से शुरू की है। नयाशहर थाने में सबसे ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं।

RELATED ARTICLES
27 November 2021 02:55 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com