10 August 2021 08:43 AM

बीकानेर। खेत में घुसकर तोडफ़ोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना काकड़ा रोही में 8 अगस्त की रात को करीब 2 बजे की है। इस सम्बंध में काकड़ा निवासी रामप्रताप विश्रोई ने शंकरलाल, जगदीश, गिरधारी, ओमप्रकाश, रामचंद्र के खिलाफ जसरासर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने आरोप लगाते हुए बताया कि आधी रात को आरोपी उसके खेत मे घुसे और गालियां देने लगे। इस दौरान जब प्रार्थी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों में खेत में रखे सामान में तोडफ़ोड़ कर दी। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने जाते समय उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com