22 December 2021 05:00 PM
जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
मिली जानकारी के अनुसार 20 दिसम्बर को लोकसभा में चुनाव सुधार बिल मंजूर हो गया है| इसके साथ ही अब मतदाता पहचान पत्र को आधार कार्ड से लिंक करवाना अनिवार्य होगा| यानि जिस प्रकार बैंक अकाउंट से आधार को जुड़वाया गया है, उसी प्रकार अब वोटर आईडी को भी आधार से लिंक करवाना होगा| आधार कार्ड से वोटर आईडी लिंक होने पर ही मतदाता वोट डाल सकेगा| सरकार का कहना है की बोगस मतदाता को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है| जब मतदाता का वोटर आईडी आधार से लिंक होगा तो फिर कोई भी उम्मीदवार चुनाव में फर्जी मतदान नहीं करवा सकेगा| सर्कार की और से कहा गया की चुनाव सुधार के कार्यो में यह सबसे पहले मत्वपूर्ण कदम है| कानून मंत्री किरण रिजीजू ने जब इस बिल को रखा तो लोक सभा के सभापति राजेन्द्र अग्रवाल ने विपक्षी सांसदों को बिल पर अपनी राय रखने के लिए आमंत्रित किया| लेकिन अधिकांश सांसद लोकसभा में हंगामा करते रहे, जिसकी वजह से इस बिल पर सार्थक चर्चा नहीं हो सकी| जब कोई विपक्षी सांसद बिल पर बहस करने की तेयार नही हुआ तो सभापति ने हाथ उठाने वाली परम्परा को निभाते हुए बिल को स्वीकृत होना घोषित कर दिया|

RELATED ARTICLES
23 April 2022 01:44 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com