15 July 2023 12:28 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर ,जिला निर्वाचन कार्यालय के स्वीप विभाग की ओर से शुरू किया गया ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) प्रदर्शन का अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप विभाग की प्रभारी नित्या ने बताया कि इस दौरान दक्ष प्रशिक्षकों ने ईवीएम वीवीपैट प्रणाली की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। शिक्षकों ने वोटर हेल्प लाइन एप डाउनलोड कर पंजीकरण और मतदाता डाटा में बदलाव के संबंध में जानकारी दी।अभियान के तीसरे दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिवबाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पवनपुरी साउथ एक्सटेंशन एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घासीसर में कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी मतदान करने की शपथ ली और जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES
25 March 2023 04:51 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com