01 March 2024 05:09 PM

बीकानेर , 1 मार्च। राजस्थान में देर रात से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव शुरू हो गया। सरहदी जिले जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, जोधपुर के अलावा चूरू, हनुमानगढ़ में बादल छाने शुरू हो गए हैं। जैसलमेर और श्रीगंगानगर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके साथ ही हवा भी चलनी शुरू हो गई। संभावना है कि दोपहर बाद इन जिलों में तेज बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।
मौसम केंद्र नई दिल्ली ने इस सिस्टम को सीजन का सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम माना है, जिसे देखते हुए 10 राज्यों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में इस सिस्टम के असर से 75 फीसदी एरिया में बारिश और कहीं-कहीं तेज बरसात के साथ जबरदस्त ओलावृष्टि भी हो सकती है।
आज बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, जैसलेमर और श्रीगंगानगर में ऑरेंज अलर्ट है। 2 मार्च को करौली, झुंझुनूं, धौलपुर, दौसा, भरतपुर और अलवर में ऑरेंज अलर्ट है।
पाकिस्तान की तरफ से उठे पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी राजस्थान में भी देखने को मिल रहा है। बीकानेर में बादलवाही के साथ ही तापमान में गिरावट की उम्मीद की जा रही है वहीं शुक्रवार को रिमझिम भी हो सकती है। मौसम विभाग ने जिन जिलों में एक और दो मार्च को बारिश की उम्मीद जताई है, उसमें बीकानेर भी शामिल है।

RELATED ARTICLES
28 February 2026 07:18 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com