15 December 2022 12:31 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,Petrol Diesel Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद बाद कच्चे तेल के दामों में भारी तेजी देखी गई हैं। पिछले 24 घंटे में कच्चा तेल करीब 2 डॉलर प्रति बैरल तक महंगा हो गया है। हालांकि, सरकारी तेल में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में स्थिर रखे हैं। तेल कंपनियों ने लगातार छठे महीने पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि तेल कंपनियों ने एक नवंबर को कॉमर्शियल सिलेंडर के दामों में 115.50 रुपए की कटौती कर दी है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 22 मार्च से बढ़नी शुरु हुई थी, उस दौरान 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की गई थी। तब इनके दामों में करीब 10 रुपए प्रति लीटर की तेजी आई थीए जिससे महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई।

RELATED ARTICLES
02 June 2026 08:22 AM
30 November 2021 03:02 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com