06 May 2022 01:38 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर
मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर निवासी एक परिवार ने एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए समाज में एक नया उदाहरण दिया है. कोरोना की चपेट में आने से एक शादीशुदा युवक की मौत हो जाती है. बेटे की मौत के बाद उसके माता-पिता बहू पर किसी भी तरह की रोकटोक लगाने की बजाय उसे अपनी बेटी की तरह मानते हैं. सास-ससुर ने बेटे की मौत के एक साल बाद ही अपनी बहू का कन्यादान किया. कन्यादान के साथ ही 2.10 लाख रुपये की एफडी भी कराई. खास बात यह है कि बहू की जिस युवक से शादी हुई है, उसकी पत्नी का भी निधन एक साल पहले ही हुआ है.
जानकारी के अनुसार पुष्पनगर निवासी रमेश सोनी के बेटे मुकेश सोनी की शादी 2003 में लोसल इलाके के रहने वाले शिवभगवान सोनी की बेटी पूजा से हुई थी. पिछले साल पूजा का पति मुकेश कोरोना की चपेट में आ गया और कुछ दिन बाद ही उसकी मौत हो गई. इसके बाद मुकेश की पत्नी पूजा उदास रहने लगी. ऐसे में ससुर रमेश सोनी ने उसका घर दोबारा खुशहाल करने की सोची और बहू पूजा के जीवन की नई शुरुआत के लिए उन्होंने उसके लिए वर ढूंढना शुरू किया.

RELATED ARTICLES
04 August 2022 04:40 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com