23 February 2023 02:51 PM

जोग संजोग टाइम्स,
छत्तरगढ़ के करणीसर बास स्थित दो भाईयों के मकान में आग लग गई। इस आग से बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर थानाधिकारी जय कुमार भादू मय टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया परंतु बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि करणीसर बास स्थित चंदुराम व गोपालराम मेघवाल के घर में आग लगी है। आग से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार इसी परिवार के तीन युवकों की आज से दो माह पूर्व एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। यह हादसा घड़साना क्षेत्र में हुआ था। उस सदमे से अभी यह परिवार उभरा ही नहीं था कि इस आग ने सबकुछ तबाह कर दिया।

RELATED ARTICLES
24 February 2022 12:14 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com