20 September 2023 01:54 PM

जोग संजोग टाइम्स,
बीकानेर। तलवार से युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सदर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। इस संबंध में हनुमान हत्था निवासी आनंद मेहरा ने पर्चा बयान देते हुए चार नामजद सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार परिवादी ने घटना 18 सितंबर को पुलिस लाइन चौराहा के पास चन्द्रा कांर्गो की बताई है। पर्चा बयान में परिवादी ने बताया कि कमल, पोपला, विनोद उर्फ महेन्द्र, विजय व दस-पन्द्रह अन्य लोग अपने हाथों में सरिये तलवार लेकर आये। आते ही सभी ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान हाथों व पैर पर मारकर चोटें पहुंचाई। मारपीट करने के बाद उसके दोस्त अजयपाल व उसके साथियों ने उसे ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपियो के खिलाफ धारा 307, 323, 341, 147, 149 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES
02 December 2021 02:02 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com