07 January 2023 02:33 PM

जोग संजोग टाइम्स बीकानेर,
बीकानेर में केमल फार्म के पास एक महिला का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। ये महिला शारीरिक रूप से दिव्यांग है। महिला का शव रेल पटरियों के पास मिला है, ऐसे में उसकी हत्या या फिर सुसाइड को लेकर पुलिस असमंजस में है। महिला का शव पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम होगा।
सिटी कोतवाली थाना इलाके के डारों के मोहल्ले की रहने वाली 17 वर्षीय शारीरिक रूप विकलांग युवती को पटरियों के पास देखा गया था। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान उसकी मौत होना बताया। महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान है। अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी हत्या की गई है या फिर सुसाइड किया है। ये भी आशंका है कि ट्रेन से गिरने के कारण दुर्घटनावश उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया। तब तक उसकी सांस चल रही थी। उसका इलाज शुरू भी किया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। जेएनवीसी पुलिस ने उसका शव मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रथम दृष्ट्या पुलिस का मानना है कि महिला यहां से गुजर रही ट्रेन से गिर गई है। इसी कारण उसकी मौत हो गई। सीओ सदर शालिनी बजाज ने दैनिक भास्कर को बताया कि ये मर्डर नहीं है बल्कि हादसा हो सकता है।

RELATED ARTICLES
12 March 2023 05:51 PM
© Copyright 2021-2025, All Rights Reserved by Jogsanjog Times| Designed by amoadvisor.com